चक्का फटने से गुरुवार को संगमघाट के पास दरभंगा फोरलेन पर मुर्गीदाना लदी पिकअप वैन पलट गई। इससे एक लेन पर जाम लग गया। अहियापुर पुलिस ने पिकअप को साइड कराकर यातायात चालू कराया।
पिकअप चालक को हल्की चोट आयी है। इधर, कन्हौली में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। सूचना पर मिठनपुरा पुलिस पहुंची। तबतक घायल को स्थानीय लोग अस्पताल ले गए थे।
