Muzaffarpur में गैस पाइप लाइन का काम बंद करने का आदेश, नगर आयुक्त ने पत्र लिख तत्काल काम बंद करने को कहा

शहरी क्षेत्र में गैस पाइप लाइन बिछाने के नाम पर धड़ल्ले से सड़कें काटी जा रही हैं। इस मामले में नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लि.

के संबंधित प्रोजेक्ट के उप प्रबंधक को कड़ा पत्र लिखा है। इसमें तत्काल काम बंद करने के लिए कहा गया है।

पहली बार बीते 28 फरवरी को इस बारे में हिदायत की गई थी। इसके बाद भी बगैर सूचना के सड़क काटी जा रही है। नगर आयुक्त ने बताया है कि गैर कानूनी ढंग से निगम में बगैर शुल्क जमा किए अलग-अलग वार्डों में गैस पाइप लाइन बिछाने का काम जारी है। इसे तत्काल बंद करने की हिदायत दी गई है। जबतक राज्य सरकार और निगम बोर्ड से राशि निर्धारण नहीं किया जाता है, तबतक नगरपालिका एक्ट के तहत शुल्क निगम कोष में जमा कराने की बात कही गई है। साथ ही कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *