इंटर कॉपी जांच खत्म होने के साथ ही टॉपर्स की कॉपियों की जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की टीम जिले में पहुंची और अलग-अलग केन्द्रों से निर्धारित बारकोड के अनुसार कॉपियां जांच के लिए ले गई।
बोर्ड जिले के इंटर परीक्षार्थियों की 98 अलग-अलग विषय की कॉपियों की जांच करेगा। बोर्ड की टीम ने अलग-अलग केन्द्रों से इन कॉपियों को ले गई है। टीम मूल्यांकन केन्द्रों पर देर शाम पहुंची। बोर्ड ने सभी मूल्यांकन केन्द्र निदेशक को केन्द्र पर मौजूद रहने का निर्देश दिया था। प्रैक्टिकल की कॉपियों के साथ ही सैद्धांतिक विषयों की कॉपियां भी मंगाई गई हैं। प्रैक्टिकल की कॉपियां भी बोर्ड के भेजे गए बारकोड से मिलान कर ली गईं।
