मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। बोचहां विधानसभा उपचुनाव में क्षेत्र के 290764 मतदाता वोट डालेंगे। इस सीट पर कई दिग्गजों के बीच रोचक मुकाबले की उम्मीद है। डीएम प्रणव कुमार ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में सर्विस वोटरों की संख्या 411 है।
इस विधानसभा क्षेत्र में मुशहरी व बोचहां प्रखंड आता है। विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 285 है। इनमें में 179 मतदान केंद्र मुशहरी प्रखंड में हैं तो 106 मतदान केंद्र बोचहां प्रखंड में स्थित है।
जिला निर्वाची अधिकारी ने बोचहां विधानसभा चुनाव के लिए सहायक निर्वाचन पदाधिकारियों की भी सूचना जारी कर दी है। इसके तहत सात सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाये गए हैं, जिनमें बोचहां के सीओ व बीडीओ, मुशहरी के बीडीओ, बोचहां के प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी व प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, मुशहरी के प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी व बोचहां के प्रखंड कृषि पदाधिकारी शामिल हैं।
