मुजफ्फरपुर में IG से शिकायत करने सीतामढ़ी से पहुंची छात्रा, कहा- स्थानीय थाने में कोई नही सुन रहा शिकायत

सीतामढ़ी की एक छात्रा से मारपीट व दुर्व्यवहार की शिकायत स्थानीय थाने में नहीं ली जा रही है। इस संबंध उसने शनिवार को तिरहुत रेंज के आईजी पंकज कुमार सिन्हा से शिकायत की।

आईजी ने कानून संगत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह अपना इलाज कराने मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल पहुंची, जहां उसे एसकेएमसीएच रेफर किया गया। इसपर वह भड़क गई और इमरजेंसी में जमकर हंगामा किया। व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की। हालांकि, उसे समझा-बुझाकर शांत कराया गया।

छात्रा ने बताया कि उसके एक परिचित ने बीते आठ मार्च को अपने घर पर यह कहकर बुलाया था कि उसकी पत्नी उससे मिलना चाहती है। घर पहुंचने पर परिचित की पत्नी ने उसके बारे में कई जानकारी ली। बातचीत कर ही रही थी कि परिचित ने उसके साथ पत्नी की मौजूदगी में मारपीट करने लगा। कपड़े फाड़ दिए और बदसलूकी। वह किसी तरह वहां से भागी। थाने गई, लेकिन उसकी शिकायत नहीं सुनी गई। छात्रा ने बताया कि परिचित ने उसकी हत्या करने की धमकी दी है, लेकिन सीतामढ़ी पुलिस इसे गंभीरता से नहीं ले रही है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *