प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव आज मुजफ्फरपुर आ रहे है। वे शहर के एमआईटी में पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी संभू सिंह के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे।
बता दे की संभू सिंह 14 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने बताया कि प्रतिपक्ष के नेता श्री यादव के कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। वे सुबह साढ़े 11 बजे सभा को संबोधित करेंगे। वे पटना से हेलीकॉप्टर से एमआईटी पहुंचेंगे। सभा के बाद वे पटना लौट जायेंगे।
