रेल पुलिस ने रविवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर 69 बोतल विदेशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया। आरोपित प्रधान कुमार पश्चिमी चंपारण के राजेपुर थाना के कदमा का निवासी है।
उसके पास से दो ट्रॉली बैग से शराब बरामद की गई। एक ट्रॉली बैग में 45 व दूसरे में 24 बोतल विदेशी शराब थी। सभी शराब 750 बोतल में थी। कुल 51.750 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। रेल थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि गिरफ्तार प्रधान कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
