मुजफ्फरपुर में टिकट दलालों के खिलाफ RPF की कार्रवाई, 31 रेल टिकट के साथ साइबर कैफे संचालक को किया गिरफ्तार

रेल टिकट की कालाबाजारी पर आरपीएफ ने रविवार को सदर थाना के भगवानपुर-रेवा रोड स्थित एक साइबर कैफे में छापेमारी की। 31 ई-टिकट के साथ संचालक विभाकर कुमार को गिरफ्तार किया।

टिकटों की कीमत 60 हजार रुपये आंकी गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर पीएस दुबे ने गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की। उसने आईआरसीटीसी की व्यक्तिगत आईडी का इस्तेमाल कर टिकट कालाबाजारी की बात स्वीकार की। छापेमारी में आरपीएफ ने कंप्यूटर व मोबाइल भी जब्त किया। आरोपित विभाकर कुमार पारू के गद्दो का रहनेवाला है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *