मुजफ्फरपुर व हाजीपुर के रास्ते बरौनी से अंबाला जाने वाली हरिहरनाथ एक्सप्रेस सोमवार को रद्द रहेगी। बनारस स्टेशन के समीप बलिया-सहतवार स्टेशन के बीच ट्रैक दोहरीकरण के कारण इस ट्रेन को रद्द किया गया है।
अंबाला से बरौनी आने वाली हरिहरनाथ एक्सप्रेस रद्द थी। यह ट्रेन रद्द होने से बनारस, लखनऊ, बरेली, रूरकी व अंबाला जाने वाले यात्रियों को यात्रा स्थगित करनी होगी।
