मुजफ्फरपुर में रामबाग के सुधीर पर ED ने कसी नकेल, पुलिस से मांगी रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर, जासं। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग नूनफर गली के सुधीर पटेल पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से नकेल कसने की कवायद तेज कर दी गई है। ईडी के पटना क्षेत्रीय कार्यालय से सहायक निदेशक प्रवीण कुमार झा ने एसएसपी जयंत कांत को पत्र भेजा है।

इसमें सुधीर पटेल से संबंधित प्राथमिकी व चार्जशीट की जानकारी मांगी गई है। एसएसपी ने पत्र को मिठनपुरा थानाध्यक्ष के पास भेज दिया है। साथ ही शीघ्र जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

ईडी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि विदेशी मुद्रा प्रबंधन (फेमा) व धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के संभावित उल्लंघन के मामले में जांच की जा रही है। इसलिए पटेल इंटरप्राइजेज के संचालक रामबाग नूनफर गली कन्हौली निवासी सुधीर पटेल के बारे में यदि पुलिस रिकार्ड में कोई प्राथमिकी या चार्जशीट हो तो उसकी सत्यापित प्रतिलिपि जल्द से जल्द प्रवर्तन निदेशालय के पटना कार्यालय को उपलब्ध कराएं। पत्र मिलने के बाद मिठनपुरा थाने की ओर से सुधीर पटेल की जानकारी जुटाई जा रही है। बता दें कि इसके पूर्व भी जिले में कई लोगों पर प्रवर्तन निदेशालय की ओर से कार्रवाई की जा चुकी है। गत दिनों ही ईडी की टीम केदारनाथ रोड के एक व्यक्ति की तलाश में आई थी, मगर उसके नहीं मिलने से नोटिस का तामिला नहीं हो सका।

करजा में लाइन होटल से तीन धराए, 20 बोतल शराब बरामद

मड़वन, संस : करजा थाने के

मड़वन चौक स्थित एक लाइन होटल में छापेमारी कर पुलिस ने 20 बोतल शराब बरामद की। साथ ही महुआ कन्हौली के बिहारी पांडेय, वैशाली जिले के बेलसर ओपी के हरिकांत शर्मा व सरैया थाने के रेपुरा मिश्री टोला के मनोज मिश्रा को हिरासत में लिया गया। ये तीनों होटल में काम करते थे। होटल मालिक फरार हो गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार राकेश ने बताया कि शराब खेत में छिपाकर रखी गई थी। उधर, अख्तियारपुर से शराब मामले के आरोपित विपिन कुमार को गिरफ्तार किया गया।

 

कटरा में ताड़ी पीनेवाले छह पकड़ाए

कटरा, संस : थाना क्षेत्र मेंं ताडी पीने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया। पहसौल के गणेश प्र. साह, नागेन्द्र चौधरी, चकमेहसी निवासी रामबाबू पासवान, बिंदू सादा, इंदल कुमार व महेश महतो को जेल भेजा गया है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *