मुजफ्फरपुर में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, विरोध में NH पर शव रख हंगामा

मुजफ्फरपुर, जासं। बोचहां थाना क्षेत्र अंतर्गत मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन सड़क एनएच-57 पर चौरसिया चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गय।

जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने फोरलेन सड़क एनएच-57 को एक घंटे तक जाम रखा। वे बेलगाम वाहनों पर कार्रवाई और मृतक के स्वजन के लिए मुआवजा की माग कर रहे थे। लोगों द्वारा किए गए जाम के दौरान दो फोरलेन सड़क पर दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई थी।

मृतक की पहचान रामपुर जयपाल गाव निवासी स्वर्गीय रामचंद्र प्रसाद के पुत्र इंद्रभूषण प्रसाद (50 वर्ष) के रूप में हुई है। जाम की सूचना पर थाना अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जाम हटाने का प्रयास किया। लेकिन स्वजन मुआवजे की माग पर अड़े हुए थे। इस दौरान मुखिया पति सुधीर कुमार सहनी,राजद नेता कृष्णा पासवान सहित अन्य लोगो के सहयोग से थाना अध्यक्ष अरविंद के काफी समझाने के बाद स्वजन माने। स्वजनों को सरकारी नियमानुसार पांच लाख मुआवजे का आश्वासन दिया गया। एक घंटे के जाम के बाद लोगो ने फोरलेन सड़क को जाम मुक्त किया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। थानाध्यक्ष के कहा कि मृतक के स्वजन से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सड़क हादसे में मौत के 13

दिनों बाद प्राथमिकी दर्ज : सड़क हादसे में गत दिनों हुई मौत मामले में कांटी पानापुर खुर्द की सबिना खातून के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस को दिए बयान में अज्ञात ट्रक चालक को आरोपित किया गया है। बता दें कि 27 फरवरी को आवेदिका की मां भगवानपुर स्थित एक अस्पताल से लौट रही थी। इसी क्रम में तेज गति से जा रहे ट्रक चालक ने उन्हें कुचल दिया था। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था, मगर इलाज के दौरान एक मार्च को उनकी मौत हो गई थी।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *