बिहार में अब दिन के साथ बढ़ने लगा रात का भी तापमान, जानिए अगले 5 दिनो का मौसम पूर्वानुमान

 प्रदेश में पछुआ का प्रवाह अगले पांच दिनों तक बने रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञानी ने बताया कि पछुआ की गति 8-10 किमी प्रतिघंटा है।

वहीं एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर बिहार एवं आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ था जो पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम के सुदूर क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 किमी उपर स्थित है। इन सभी मौसमी प्रभाव के कारण पांच दिनों तक मौसम शुष्क होने के साथ आसमान साफ रहने के आसार है। वहीं प्रदेश में तीन दिनों बाद रात व दिन के तापमान में आंशिक वृद्धि का पूर्वानुमान है।

बिहार के चार जिलों के तापमान में रही कमी

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना के अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के गया शहर का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस एवं बांका का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का गर्म स्थान रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 23 शहरों के अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई जबकि चार शहरों के अधिकतम तापमान में आंशिक रूप से गिरावट दर्ज की गई। रात के तापमान में फिलहाल कुछ कमी मिलने से लोगों को सुबह के समय सिहरन का अहसास हो रहा है।

प्रदेश अधिकतम न्यूनतम

पटना 32.4 16.8

गया 31.6 14.6

भागलपुर 34.6 18.8

मोतिहारी 33.0 18.0

मुजफ्फरपुर 30.6 19.6

पूर्णिया 32.9 17.9

 

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *