मुजफ्फरपुर में झाड़ियों में फेंका मिला युवक, मुंह से निकल रहा था झाग, अस्पताल में कराया गया भर्ती

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना के माड़ीपुर में एक पूल के नीचे संदिग्ध हालत में युवक झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला। वह अचेत हालत में था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे देखकर पुलिस को सूचना दी। मनियारी थाना के दरोगा अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे।




युवक की हालत देखकर उन्हें अंदेशा हुआ कि यह अभी जीवित है। सांस चल रही है। उसकी तलाशी की गई। जेब से सिर्फ 11 रुपए बरामद हुए। इसके अलावा न तो कोई कागजात और न कोई आईडी प्रूफ था। जिससे उसकी पहचान हो सके। आननफानन में उसे उठाया और पुलिस जीप में लादकर सदर अस्पताल ले गए।


डॉक्टरों ने उसका प्रारंभिक इलाज किया। लेकिन, उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। गंभीर हालत को देखते हुए उसे फौरन SKMCH रेफर कर दिया गया। दरोगा ने बताया कि जहां वह अचेत मिला था। उससे कुछ दूरी पर एक खाली ठेला था। अब वह ठेला उसका है या किसी और का। ये तो उस युवक के होश में आने के बाद ही पता लगेगा। उसकी उम्र करीब 32 वर्ष होगी। उसके होश में आने के बाद ही घटना का कारण पता लगेगा। फिलहाल उसकी पहचान के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया गया है।

INPUT: Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *