बोचहां विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन कल से, RDS कॉलेज को बनाया गया स्ट्रांग रूम

मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता।

बोचहां विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। गुरुवार से विधानसभा सीट के लिए नामांकन शुरू होगा। नामांकन सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी महमूद आलम इसके रिटर्निंग अफसर बनाये गए हैं। जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि बोचहां विधानसभा का उपचुनाव ईवीएम से कराया जाएगा। चुनाव के बाद ईवीएम रखने के लिए स्ट्रांग रूम आरडीएस कॉलेज को बनाया गया है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *