मुजफ्फरपुर। कच्ची पक्की चौक के पास एसटीपी के नाले के निर्माण के कारण अतरदह रोड बुधवार से अगले 15 दिनों तक बंद रहेगा। पूर्व में भी इस सड़क को बंद किया गया था, लेकिन काम न होने के कारण इसकी अवधि फिर बढ़ायी गई है।
रास्ते से जाने वालों लोगों को निगम ने वैकल्पिक रास्ता पोखरिया पीर रोड, आनंदमार्ग स्कूल आश्रम, हनुमान मंदिर होते हुए एनएच 28 पर जाने की सलाह दी है।
