हो गया आधिकारिक ऐलान: BJP की बेबी कुमारी होंगी बोचहां से उम्मीदवार, VIP को किया गया दरकिनार

मुजफ्फरपुर की बोचहां विधानसभा सीट को लेकर कई महीनों से चल रहा उठापटक शुक्रवार को समाप्त हो गया। पूर्व विधायक बेबी कुमारी इस सीट से BJP की उम्मीदवार होंगी। इसकी औपचारिक घोषणा भाजपा ने कर दी है।




राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही VIP और मुकेश सहनी का पत्ता साफ हो गया। इसके कयास UP चुनाव के समय से ही लगाए जा रहे थे। जिसपर अब मुहर लग गई है। UP में VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी द्वारा अलग चुनाव लड़ने की हठ का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।


बता दें कि मुजफ्फरपुर से MP अजय निषाद ने मुकेश सहनी पर इसे लेकर शुरू से ही हमलावर रुख अपनाया हुआ था। उन्होंने पहले ही इस बात का इशारा कर दिया था कि मुकेश सहनी को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।


वहीं मुजफ्फरपुर से BJP कार्यकर्ताओं ने पहले ही मुकेश सहनी और उनकी पार्टी को सहयोग करने से अपने हाथ खड़े कर दिए थे। हालांकि मुकेश सहनी लगातार ये कह रहे थे कि MP निषाद कोई अमित शाह नहीं हैं। उनके बयानबाजी करने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। जब तक शीर्ष नेतृत्व कुछ बयान नहीं देगा। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

लेकिन ये कयास UP चुनाव के शुरू होने के साथ ही लगाया जाने लगा था कि VIP का पत्ता बोचहां सीट से कट जाएगा। यहां से BJP अपना उम्मीदवार उतारेगी। जिसकी औपचारिक घोषणा कर दी गयी। बता दें कि बेबी बोचहां से विधायक रह चुकी हैं। अब VIP का अगला रुख क्या होगा। ये देखने वाली बात होगी।


मुजफ्फरपुर के बोचहां से VIP विधायक मुसाफिर पासवान का पिछले दिनों निधन हो गया था। उसके बाद यह सीट खाली हो गई। अब यहां उपचुनाव की घोषणा हो गई है। 12 अप्रैल को यहां चुनाव कराए जाएंगे और 16 अप्रैल को मतों की गणना की होगी।

INPUT: BHASKAR

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *