होली के बाद रंग छुड़ाने बाथरूम में गया कपल, हुआ कुछ ऐसा कि कांप गई रूह, जानिए पूरा मामला

हरियाणा के करनाल से एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है जहां होली की खुशियां कुछ ही सेकंड में गायब हो गई और होटल में मातम पसर गया.

करमजीत सिंह/करनाल: हरियाणा के करनाल से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है. करनाल के घरौंडा में एक कपल की बाथरूम में दम घुटने से मौत हो गई. मृतक गौरव और शिल्पी की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी. शुक्रवार को होली का त्योहार मनाने के बाद दोनों बाथरूम में गए तो गैस लीक के कारण हादसा हो गया. देर रात डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दोनों का शनिवार को करनाल में ही पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा.

बाथरूम में बेहोश पड़ा था कपल

परिवार के सदस्य योगेश कुमार ने बताया कि मेरे पास फोन गया था कि चचेरे भाई बाथरूम में बेसुध पड़े हैं. फोन के बाद वह घर पर आया तो गांव के डॉक्टर के पास चेक करवाया. इसके बाद उन्हें पानीपत के निजी हॉस्पिटल में उन्हें ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मना कर दिया. फिर हम घरौंडा के सरकारी हॉस्पिटल में लेकर आए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

गैस वाला लगा था गीजर

बाथरूम में गैस का गीजर लगा हुआ था. होली के त्योहार को मनाने के बाद करीब एक बजे दोनों अपने हाथ-मुंह धो रहे थे. वहां गैस वाला गीजर लगा हुआ था जिसमें दोनों का दम घुट गया. पानी की मोटर जब काफी समय तक बंद नहीं हुई थी तो उनकी मां देखने गई थी. दोनों बाथरूम में बेहोश पड़े हुए थे.

मामले की जांच कर रही पुलिस

थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि हॉस्पिटल से सूचना आई थी जिसमें गौरव और शिल्पी के मरने की जानकारी मिली थी. परिवार के लोगों ने बताया कि बाथरूम में गैस गीजर लगा हुआ था और गैस लीक होने से यह हादसा हुआ. पूरे मामले की जांच की जा रही है. बॉडी का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा.

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *