मुजफ्फरपुर की भीड़ वाली सड़कों से सुबह नौ बजे तक उठेगा कूड़ा, नगर आयुक्त ने सिटी मैनेजर को दिए आदेश

मुजफ्फरपुर। शहर में भीड़-भाड़ वाली सड़कों से सुबह नौ बजे तक कूड़ा उठाव कराने का निर्देश नगर आयुक्त ने सिटी मैनेजर को दिया है। सोमवार को जवाहरलाल रोड में दोपहर 12 बजे के बाद नगर निगम के डंपर से कूड़ा उठाव किए जाने के कारण भीषण जाम लगा था।

इसकी शिकायत नगर आयुक्त से की गई थी, जिसके बाद नगर आयुक्त ने निर्देश जारी किया है।

शहर में इन दिनों कूड़ा उठाव के लिए बड़े वाहनों का इस्तेमाल हो रहा है। जेसीबी और डंपर से कूड़ा उठाव होता है। इससे व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक जाम हो जा रहा है। एक बार कूड़ा उठाव के कारण डेढ़ से दो घंटे तक यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने बताया कि व्यस्त मार्गों से रात में भी कूड़े का उठाव होगा। इसके लिए सिटी मैनेजर को आदेश जारी किया गया है।

INPUT: Hindustan

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *