Holi पर मुजफ्फरपुर आए युवक की ह’त्या, अपराधियों ने 3 गोली मा’र ईंट भट्टा के पास फेंका श’व

मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र स्तिथ धरहरवा में अपराधियो ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक को तीन गोलियां मारी गई है। घटना देर रात की बताई जा रही है। युवक का शव उसके घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर एक ईंट भट्‌टा (चिमनी) के पास फेंक दी गई थी। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों की शव पर नजर पड़ी। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

इधर, मामले की सूचना औराई थाने की पुलिस को दिया गया। मृतक की पहचान राजमिस्त्री हेमंत राय के बेटे आकाश कुमार (23) के रूप में हुई है। इधर, औराई थानेदार राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की छानबीन की। छानबीन के दौरान पुलिस को एक खोखा मिला है। वही, शव की जांच करने पर पता लगा कि सिर, हाथ और पीठ में उसे तीन गोली लगी। इससे उसकी मौत हुई है। उधर, शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजने में जुट गई है।

थानेदार ने कहा कि सभी एंगल पर जांच की जा रही है। परिजन का बयान दर्ज करने की कवायद की जा रही है। इधर, मृतक के पिता ने बताया की वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। होली के अवसर पर वह घर आया था। लेकिन, अक्सर बाहर ही रहता था। घर पर बहुत कम आता था। इसी बीच आज सूचना मिली कि उसकी हत्या कर दी गयी है।

वहीं परिजन अजय ने बताया कि हत्या का कारण सामने नहीं आया है। कोई पूर्व से विवाद भी नहीं था। प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पुलिस भी इस बिंदु पर जांच कर रही है। थानेदार ने कहा कि परिजन के बयान के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। अब तक किसी पर हत्या करने की आशंका नहीं जताई गई है। आकाश कहां रहता था और किसके साथ रहता था। इसका पता किया जा रहा है। उन सभी से पूछताछ की जाएगी। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *