मुजफ्फरपुर में पोखर से मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर के बरूराज थाना क्षेत्र स्थित बंगरा फिरोज गांव में एक महिला का शव मिला है। शव गांव के ही एक पोखर से मिला है। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मौके से गुजर रहे कुछ लोगो को महिला का शव दिखा। इसके बाद लोगो ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दिया। जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं लोगो ने मामले की सूचना बरुराज थाने की पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची बरुराज पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला के पास से कुछ भी बरामद नहीं किया जा सका है। जिससे उसकी पहचान हो सके। इधर, लोगो ने आशंका जताया है कि शव 2 से 3 दिन पुरानी है। शव से बदबू आ रही थी। इधर, पुलिस महिला की पहचान करने में जुट गई है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पोखर किनारे से कुछ लोग जा रहे थे। इसी दौरान महिला का शव देखा गया। जिसके बाद शव मिलने की जानकारी पूरे गांव में आग के तरह फैल गई। जिसके बाद लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। इधर, बरुराज पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

INPUT: Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *