मुजफ्फरपुर। नवरात्र को लेकर मंगलवार से 15 अक्टूबर तक के लिए शहर में नया ट्रैफिक प्लान लागू हो गया। जगह-जगह मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों को जवानों के साथ तैनात कर दिया गया। ट्रैफिक के नये नियमों का मिलाजुला असर रहा। शाम से रात तक में कई जगहों पर जाम भी लगा, लेकिन इसे तुरंत छुड़ा लिया गया। कई जगहों पर पुलिसकमियों ने सख्मी से नो-इंट्री व वन-वे का पालन कराया, जबकि कई जगहों पर पुलिस वालों से राहगीर उलझ गए। उनके बीच नोकझोंक तक हुई।
इधर, मिठनपुरा में देवी मंदिर के पास एलआईसी गली के मुहाने पर लगी बैरिकेडिंग को स्थानीय लोगों ने तोड़कर हटा दिया। उनका कहना है कि यह उनका आम रास्ता है। प्रशासन ने उन्हें अपने ही गली में ट्रैप कर दिया था। इसे लेकर विरोध भी जताया। वहीं, सूतापट्टी, कंपनीबाग, जूरन छपरा, इमलीचट्टी, अघोरिया बाजार, सरैयागंज टावर, अखाड़ाघाट रोड आदि में पुलिस ने सख्ती से ट्रैफिक को रेगुलेट कराया। हालांकि, महेश बाबू चौक, छोटी सरैयागंज, जवाहरलाल रोड और कल्याणी पर पुलिस को राहगीरों के गुस्से का सामना करना पड़ा। धर्मशाला पर ट्रैफिक को वन-वे कर दिया गया था। इसे प्रशिक्षु जवानों ने सख्ती से रेगुलेट किया। बताया जाता है कि बुधवार को शहर में और अधिक संख्या में जवानों की प्रतिनिुयक्ति की जाएगी।
INPUT: Hindustan