मुजफ्फरपुर में अवध असम एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, AC बोगी का शीशा टूटा, यात्रियों में मची चीख पुकार

डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस पर रविवार को उचक्कों ने पत्थरबाजी कर दिया। घटना समस्तीपुर-मुज़फ़्फ़रपुर रेलखंड के सिलौत स्टेशन पार करने के बाद की है। इसमें ट्रेन के AC बोगी के B3 डब्बे का एक शीश पूरी तरह चकनाचूर हो गया। इस दौरान यात्रियों में अफरातफरी की स्तिथि बनी रही। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जंक्शन से पहले कुछ शरारती तत्वों ने अवध असम एक्सप्रेस पर पत्थर बरसा दिया।

हालांकि, इसमें यात्री बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि पथरबाजी के दौरान यात्रियों में चीख पुकार मच गयी। यात्री चिल्लाने लगे। यात्रियों ने अपनी जान सीट के नीचे बैठ कर बचाया। यात्री चोटिल होने से बच गये। जंक्शन पर शाम ट्रेन के आने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। मौके पर रेल पुलिस बोगी के पास पहुंची। मामले की जांच की। यात्रियों से पूछताछ की गयी। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई।

बोगी में मौजूद यात्रियों ने कहा कि शाम में ट्रेन करीब 4.20 में पहुंची थी। वहां से ट्रेन निकली। इसके बाद ट्रेन दुबहा सिहो सिलौत को पार किया। अचानक पत्थरबाजी शुरू हुई। ऐसा लग रहा था कि बोगी पर हमला हो गया है। यात्री डर के मारे चीखने चिल्लाने लगे थे। इसी बीच जोरदार आवाज हुआ और एक शीशा पूरी तरह से टूट गया। लोग डर गये। इधर मामले को लेकर जीआरपी थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि रेलवे की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है। जंक्शन पर जवान तैनात थे। आरपीएफ से जानकारी ली जा रही है।

INPUT: Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *