मुजफ्फरपुर में एकसाथ 2 नाबालिग बच्चियां गायब, रात में दरवाजे पर दिखी थी अज्ञात कार, अपहरण की आशंका जता रहे लोग

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र से दो नाबालिग बच्चियां अचानक से गायब हो गई हैं। दोनो बच्चियां एक ही गांव की है। बच्चियों के गायब होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने दोनों के अपहरण की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि देर रात एक कार घर के समीप आई थी। इसके बाद से ही बच्चियां गायब हो गई हैं। परिजनों ने मामले की शिकायत सकरा थाना में दर्ज कराई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां जिले के सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। दोनों की उम्र करीब 15 वर्षीय बताई जा रही है। इधर, परिजनों का कहना है कि बच्चियों का कुछ लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया है। काफी खोजबीन की गई है। लेकिन, फिर भी बच्चियों का कुछ पता नहीं चल पाया है।

परिजन ने बताया कि रात को करीब 10 बजे खाना खाकर सब सोने जा रहे थे। इसी दौरान दरवाजे पर एक कार दिखी। संदेह होने पर घर में सो रही लड़की को देखने गया। इस दौरान देखा कि कमरे में लड़की नहीं है। फिर उनकी खोजबीन शुरू की। लेकिन, कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों को डर है कि किसी तरह की कोई अनहोनी न हो।

इधर, सकरा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

INPUT: Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *