मुजफ्फरपुर में पानी को लेकर मोहल्लेवासियों का प्रदर्शन, नल जल योजना के तहत भी नहीं मिल पा रहा पानी

बढ़ती गर्मी के बीच एक बार फिर से मुजफ्फरपुर जिले में भीषण जल संकट शुरू हो गया है। वहीं इस बार हर घर नल जल का शहरी इलाकों में सूरत ए हाल भी काफी बुरा देखने को मिल रहा है। शहरी इलाकों में न नल दिख रहा और न कही जनता के लिए जल दिख रहा है।

वही आज मुजफ्फरपुर शहर के बीचों बीच स्थित साहू रोड में वार्ड 39 अंतर्गत श्री चंद लेन में नल जल के तहत बिछाए गए पाइपलाइन से पानी नहीं आने और योजना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मोहल्लेवासियों ने जमकर हंगामा किया।।

मोहल्लेवासियों का आरोप है की योजना के तहत पाइपलाइन तो बिछाई गई लेकिन ठेकेदार ने उन्हें नल नही लगा के दिया जिसके बाद सब ने अपने पैसों से नल लगवा लिया। हालांकि नल लगवाने के बाद भी उन्हें पानी की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है।

मोहल्ले के लोग अभी भी सड़क पार कर दूसरे वार्ड से पानी भर कर लाते है जिस दौरान हादसे का शिकार होने का डर भी बना रहता है।

वही पूरे मामले को लेकर वार्ड पार्षद पति कृष्णा महतो ने कहा की पानी की कोई समस्या नही है, कुछ ऊंचे इलाकों में आपूर्ति की दिक्कत है जिसके लिए एक साथ 2 समरसेबल पंप चालू करना पड़ता है। जल्द ही टाइम टेबल बना हर जगह आपूर्ति कर दी जाएगी। वहीं काम रोक जाने पर ठेकेदार से बात की गई थी, जिसमें उसने फंड नहीं आने की बात कही है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *