सिलेंडर ब्लास्ट नही महिला ने गुस्से में दाेनाें बच्चाें काे साड़ी के पल्लू में बांध कर लगा ली थी आग, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्मदाह का मामला आया सामने

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 9 स्थित गाेप टाेले में बीते शनिवार की सुबह झुलसने से हुई रूबी देवी, उसके बेटे व बेटी की माैत मामले में पति उमाशंकर साह काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, यह आत्मदाह का मामला बताया जा रहा है। यह खुलासा पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट से हुआ है। रिपाेर्ट के मुताबिक, रुबी देवी ने अपने दाेनाें बच्चाें काे साड़ी के पल्लू में कस कर बांध ली और खुद समेत दाेनाें पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली।

झुलसने से तीनाें की माैत हाे गई। उमाशंकर के भाई मिंटू कुमार ने बताया कि बीते शुक्रवार को रूबी देवी ने अपने पति उमाशंकर साह को गैस सिलेंडर खत्म होने पर भरवाने की बात कही। जिस पर उमा शंकर साह ने कहा कि आज लकड़ी पर खाना बना लो कल सिलेंडर भरवा दिया जाएगा। उमाशंकर साह ने शुक्रवार को होटल से खाना मंगवा लिया था, मगर पत्नी रूबी देवी लकड़ी पर खाने बनाने काे तैयार नहीं थी। होटल से खाना आने के बाद भी वह बच्चे को बिना खिलाए हुए सुला दी और खुद भी नहीं खाया।

मृतका के पिता ने दहेज हत्या की कराई थी एफआईआर

वहीं कर्ज के बोझ तले दबे उमाशंकर साह अपनी दुकान में जाकर सिलेंडर भरवाने के पैसे की जुगाड़ कर रहा था। इसी दौरान शनिवार की सुबह उमाशंकर ने कहा कि रात वाला खाना लकड़ी पर गर्म कर लो। यह कह कर वह अपनी दुकान पर चला गया। थोड़ी देर में पता चला कि घर में आग लग गई है, जाकर देखा तो पत्नी सहित दोनों बच्चे बुरी तरह झुलस चुके थे।

सभी काे एसकेएमसीएच भर्ती कराया, जहां तीनों की बारी-बारी से मौत हो गई। इसके बाद मृतका के पिता करजा निवासी टुनटुन साह ने अपने दामाद उमाशंकर साह सहित उसके पिता व भाई पर दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज करवाया था, जिसमें दहेज के लिए पुत्री व दोनों बच्चों को जला कर मार देने का आरोप लगाया था।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *