मुजफ्फरपुर। फर्जीवाड़े के आरोप में काजी मोहम्मदपुर के अघोरिया बाजार निवासी विजय कुमार रमण ने सीजेएम कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने मुशहरी सीओ सुधांशु शेखर, तत्कालीन सीआई सुरेश राम, तत्कालीन राजस्व कर्मी सचिंद्र तिवारी, अघोरिया बाजार निवासी ऋतिक रमण व कविता रमण को नामजद किया है।
उन्होंने अघोरिया बाजार स्थित भूमि को लेकर आरोपियों पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। कहा कि मामले को लेकर अधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन, कार्रवाई नहीं हो सकी।
