मुजफ्फरपुर। सदर थाने की पुलिस ने बोचहां विधानसभा क्षेत्र में बुधवार की दोपहर को फ्लैग मार्च किया। संदिग्धों की निगरानी की। साथ ही लोगों के बीच मतदान के दिन निडर होकर बूथ तक आने का भी आह्वान किया।
फ्लैग मार्च का ऩेतृत्व दारोगा मणिभूषण कर रहे थे। इसमें दारोगा देवव्रत, सैप, एसएसबी और स्थानीय चौकीदार शामिल थे। मालूम हो कि, सदर थाना के बोचहां विधानसभा क्षेत्र में 34 बूथ है। सभी संवेदनशील है। वसं
