पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ने से प्लास्टिक के सामान महंगे होने लगे हैं। इसके रॉ मेटेरिलय (कच्चा माल) की कीमत में बीते एक साल में 70 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
पीवीसी की कीमत सौ रुपये से बढ़कर 170 रुपये प्रति किलो हो गई है।
इससे रोजाना के इस्तेमाल में आने वाले बाल्टी, बोतल, मग, गिलास, टिफिन के अलावा अलग-अलग सामान रखने वाले डब्बे की कीमत दोगुना हो गई है। सौ रुपये में बिकने वाली बाल्टी अब 150 से लेकर 200 रुपये में बिक रही है। बोतल की कीमत 20 रुपये से बढ़कर 35 रुपये हो गई है। प्लास्टिक की फर्नीचर व बर्तनों की कीमत 50 प्रतिशत तक की बढ़ी है। बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे लोग प्लास्टिक के सामान की कीमत सुनकर अपनी जेब टटोलने लगते हैं।
