अहियापुर थाना के समीप जीरोमाइल चौक स्थित सुबोध कुमार की मोबाइल दुकान से चोरी गया मोबाइल में से कुछ मोबाइल एक्टिवेट हो गया है। इसका मैसेज रिटेलर के मोबाइल पर आ रहा है। लेकिन, अहियापुर पुलिस इसकी सूचना के बावजूद इसे गंभीरता से नहीं ले रही है।
पुलिस ने उल्टे मोबाइल दुकानदार को डांट फटकार कर थाना से भगा दी। दुकानदार पर आरोप लगाया कि वह खुद बीमा का लाभ लेने को लेकर ऐसा किया है। हालांकि, दुकानदार सुबोध कुमार ने स्पष्ट किया है कि उसकी दुकान का किसी प्रकार का बीमा नहीं है। उसने एसएसपी कार्यालय को एक आवेदन दिया है। साथ ही मामले में त्वरित कार्रवाई करने की गुहार लगायी है। एसएसपी ने कानून संगत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
जानकारी हो कि, 16 मार्च 2018 को सुबोध कुमार की मोबाइल दुकान में चोरी हो गई। चोरों ने नकद के अलावा दुकान से 160 नये मोबाइल की चोरी कर ली थी। बीते सप्ताह से 25 मोबाइल एक्टिवेट हो चुका है। इसका मैसेज उनके रिटेलर के मोबाइल पर आ रहा है। इसकी जानकारी जब अहियापुर थाने को दी तो पुलिस वालों ने उल्टे उनपर ही शक करने लगे।
