मुजफ्फरपुर में वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवकों ने होमगार्ड जवान को रौंदा, टक्कर मारने के बाद बाइक छोड़ हुए फरार

मुजफ्फरपुर जिले में वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने होम गार्ड के जवान को रौंदने का प्रयास किया। इसमे जवान बुरी तरह घायल हो गया। जबकि, बाइक सवार तीनो युवक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के संजय सिनेमा रोड की है। जहां जवान की वाहन चेकिंग ड्यूटी लगी हुई थी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही।

घायल जवान नंद कुमार राम है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। घायल जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मामले में जवान ने बताया कि वह पुलिस लाइन से आया है। उसकी ड्यूटी संजय सिनेमा रोड स्तिथ ओवरब्रिज के नीचे लगाई गई थी। उनके साथ ब्रह्मपुरा थाना के एक पदाधिकारी व दो अन्य जवान मौजूद थे।

राहुलनगर की ओर बिना हेलमेट के बाइक सवार 3 युवक आ रहे थे। उन्हें हाथ दिखाकर रुकने का इशारा किया। इसपर उसने जानबूझकर उन्हें ठोक दिया। फिर, भागने का प्रयास करने लगा। ठोकर मारने के बाद वह खुद भी अनियंत्रित हो गया। इसमे वह तीनो बाइक से गिर गया। वही, मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी जब तक पहुंचते तीनों बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले। उसने बताया कि उसको सीना, हाथ व पैर में गंभीर चोट आई है। वहीं, ब्रह्मपुरा पुलिस ने उक्त बाइक को जब्त कर लिया है। थानेदार ने बताया कि जब्त बाइक का सत्यपान किया जा रहा है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *