महावीर मंदिर में रामनवमी की विशेष तैयारी, मुस्लिम समाज ने सफाई अभियान में लिया हिस्सा

जय श्री राम. आगामी 10 अप्रैल को श्री श्री रामनवमी के पावन अवसर पर पटना के महावीर मंदिर एवं उसके आस-पास के जगहों पर सफ़ाई अभियान में श्री रामनवमी अभिनंदन समिति के सदस्यों के साथ भाग लिया-रामनवमी 2022 : जानिए महावीर मंदिर के नैवेद्यम का ए टू जेड, रामनवमी की तैयारियां पूरी : पटना का महावीर मंदिर रामनवमी को लेकर भव्य तरीके से सज चुका है. दो साल बाद हो रहे आयोजन में इस बार नैवेद्यम भी बाड़ी मात्रा में बनाई जा रही है. पिछले 30 वर्षों से इसकी प्रसिद्धि लगातार बढ़ती जा रही है.

भक्तगण महावीर मंदिर में प्रसाद के रूप में नैवेद्यम चढ़ाने के बाद इसे मिठाई के रूप में घरों में भी रखते हैं. कहते हैं, सभी मिठाइयों का स्वाद एक तरफ और भगवान को भोग लगाने के बाद महावीर मंदिर के नैवेद्यम का स्वाद एक तरफ है. यहां के नैवेद्यम की खासियत है कि इसे दक्षिण भारत के कारीगर तैयार करते हैं जो कि तिरूपति बालाजी मंदिर में भी अपना हुनर दिखा चुके हैं. साउथ के कारीगरों के चेहरे पर इस बार उत्साह देखते हुए बन रहा है क्योंकि उन्हें दो साल बाद इतनी बड़ी मात्रा में नेवैद्यम तैयार करने का मौका मिला है. कोरोना के बाद जहां श्रद्धालुओं में भगवान के दर्शन को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है

वहीं नैवेद्यम के कारीगर भी बता रहे हैं कि इसबार पुराने सारे रिकार्ड टूट जाएंगे क्योंकि श्रद्धालुओं की संख्या इसबार कई गुणा ज्यादा होने वाली है. पिछले दो सालों से कोरोना के कारण लगी पाबंदियों की वजह से भक्त रामनवमी पर मंदिर परिसर में नहीं आ सके थे.

 

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *