मुजफ्फरपुर में शनिवार को दो सगे भाइयों की पोखर में डूबने मौत हो गई। घटना जिले के पियर थाना क्षेत्र की है। पियर चौर के पोखर में दोनों भाई डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं परिजनों में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने घटना की जानकारी पियर थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पियर थानेदार रवि गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों के शव को कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह पोखर से बाहर निकाला गया।
शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया है। वहीं पुलिस परिजनों का बयान दर्ज की। मामले में पियर थानेदार रवि गुप्ता ने बताया कि- इलाके के दो युवकों की पोखर में डूबने की सूचना मिली थी। छानबीन में पता चला कि मृतक गांव के ही शिवेंद्र ठाकुर के पुत्र रोहन व गौरव थे। दोनों सगे भाई थे। दोनों खेत पर काम करने जा रहे थे। इसी दौरान वे पोखर में चले गये। इसमें उनकी मौत हो गई। घटना की छानबीन की जा रही है।
स्थानीय लोगो ने बताया कि एक ही घर के दो चिराग बुझ गए है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दोनों खेत पर काम कर रहे थे। अचानक सूचना मिली कि दोनों पोखर में डूब गए। इसके बाद उनके परिवार को सूचना दी गई। पुलिस मौके छानबीन में जुट गई है।
