मुजफ्फरपुर मेयर ने मांगी स्मार्ट सिटी की सभी योजनाओं की डीपीआर, स्थानीय स्तर पर समीक्षा की तैयारी

स्मार्ट सिटी की योजनाओं की अब स्थानीय स्तर पर भी समीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। अब तक स्मार्ट सिटी की योजनाओं से बाहर रखे गए मेयर ने हिसाब मांगना शुरू कर दिया है।

इस कड़ी में सबसे पहले मेयर राकेश कुमार पिंटू ने नगर आयुक्त से स्मार्ट सिटी की सभी योजनाओं की डीपीआर मांगी है। मेयर की अचानक सक्रियता के बाद कार्य एजेंसी में हड़कंप है।

मेयर ने नगर आयुक्त से सभी योजनाओं की डीपीआर मांगते हुए कहा है कि इसकी जानकारी न रहने के कारण वह लोगों को इसके बारे में नहीं बता पाते हैं। इससे लोगों को जागरूक करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि आरोप लगाया जाता रहा है कि शहर में योजनाओं पर काम डीपीआर के अनुसार नहीं हो रहा है। इस कारण इसकी समीक्षा होनी जरूरी है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *