रामनवमी को लेकर मुजफ्फरपुर प्रशासन अलर्ट, 131 दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी की हुई तैनाती

रविवार को रामनवमी पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले में 131 दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है। डीएम प्रणव कुमार व एसएसपी जयंतकांत ने आदेश जारी करते हुए अधिकारियों की चौक चौराहे पर प्रतिनियुक्ति की है।

इसके साथ ही पूरे जिले की विधि व्यवस्था पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

 

दोनों अधिकारियों ने जारी आदेश में कहा है कि रामनवमी के अवसर पर सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा अफवाह फैलाने वालों से लोगों को सावधान किया जाएगा। तैनात अधिकारियों को सोशल मीडिया को सभी प्लेटफार्म की निगरानी करने का आदेश दिया गया है। कहा गया है कि इस मौके पर भावना भड़काने वाले पोस्ट पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को निर्धारित तिथि को ससमय तैनाती स्थल पर उपलब्ध रहने का आदेश दिया गया है। सभी थानों को भी कहा गया है कि वे अपने अपने क्षेत्र में अफवाहों व विधि व्यवस्था पर कड़ी नजर रखेंगे। थानाध्यक्षों को इस मौके पर गोपनीय सूचना जुटाने व एहतियाती कदम उठाने का आदेश दिया गया है। डीएम ने कहा है कि वैसे तो जिले में रामनवमी आदि त्योहार पर किसी अप्रिय घटना का इतिहास नहीं है, लेकिन प्रशासन अपनी तरफ से पूरी तैयारी रखेगा।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *