स्वच्छता सर्वेक्षण 2022: सिटीजन फीडबैक में सूबे में तीसरे स्थान पर मुजफ्फरपुर, 10 हजार से अधिक लोगों ने दिया है फीडबैक

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए सिटीजन फीडबैक भी लिया जा रहा है। शुक्रवार तक जारी रिपोर्ट के अनुसार, मुजफ्फरपुर का सिटीजन फीडबैक में सूबे में तीसरा स्थान है।

शहर के करीब 10 हजार से अधिक लोगों ने फीडबैक दिया है। पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा लोगों ने फीडबैक दिया है।

सिटीजन फीडबैक में पटना सूबे में पहले स्थान पर है। दूसरे नंबर पर मोतिहारी, चौथे स्थान पर बेतिया, पांचवें स्थान पर बिहारशरीफ और छठे स्थान पर बिहिया है। सिटीजन फीडबैक बढ़ाने के लिए मुजफ्फरपुर नगर निगम प्रशासन की ओर से लोगों के मोबाइल पर लिंक शेयर किया गया था। क्यूआर कोड के माध्यम से भी लिंक लोगों के मोबाइल में आ सके, इसका भी प्रबंध किया गया था।

सिटी मैनेजर ओम प्रकाश ने बताया कि जन जागरूकता अभियान चलाने से सकारात्मक परिणाम आया है। लोगों ने अच्छी संख्या में फीडबैक दिया है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में सिटीजन फीडबैक के आधार पर भी मूल्यांकन किया जाता है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *