रेल पुलिस ने मुजफ्फरपुर जंक्शन के टिकट काउंटर के समीप शनिवार को मोबाइल चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया। आरोपित मोहम्मद झंडू मिठनपुरा थाना की आबेदा हाई स्कूल गली का निवासी है।
तलाशी लेने पर उसके पास से दो मोबाइल बरामद किए गए। इसमें से एक में सिम नहीं था। रेल थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि बरामद मोबाइल की जांच की जा रही हैं। आरोपित पर रेल थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
