मुजफ्फरपुर में कट्टा के साथ युवकों का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने 2 आरोपितों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

थाना क्षेत्र के टेंगराहां गांव में कट्टा के साथ युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस बीच ग्रामीणों ने कट्टा के साथ दो आरोपितों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। बीते गुरुवार को कैलाश राम ने थाना में आवेदन देकर राधेश्याम पंडित पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। बताया कि ग्रामीणों ने जिन दो युवकों को पुलिस के हवाले किया है उनमें राधेश्याम भी शामिल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *