सीतामढ़ी में बनेगा 108 फीट ऊंचा तीनमंजिला सीता मंदिर, 2 करोड़ होगा खर्च, जानकी नवमी तक होगा तैयार

सीतामढ़ी में बनेगा 108 फीट ऊंचा बालरूप जानकी मंदिर, तीन मंजिला होगा मंदिर, न्यास समिति से 1 करोड़ रुपए पास : मां जानकी की प्रकाट्य स्थली प्रसिद्ध पुनौराधाम में अगले वर्ष जानकी नवमी तक बालरूप में माता सीता विराजमान रहेंगी। इसके लिए यहां माता सीता के बाल स्वरूप मंदिर का निर्माण कराए जाने की पहल की गई है। पुनौरा के सीता कुण्ड के पश्चिमी घाट पर मंदिर निर्माण का काम शुरू है। इसको लेकर धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य आचार्य किशोर कुणाल ने हाल ही में सीतामढ़ी का दौरा कर स्थानीय लोगों से गहन विचार-विमर्श किया था। अगले साल तक मंदिर बनाने का संकल्प लिया गया है।

दूसरे तल पर होगा माता जानकी का बाल स्वरूप

मंदिर के पहले तल पर मां जानकी प्राकट्य रूप में, दूसरे तल पर उनका बाल स्वरूप, तीसरे तल पर माता सीता अपने परिवार के सदस्यों के साथ विराजमान होंगी। पुनौरा धाम के महंत कौशल किशोर दास बताते हैं कि 2012 में संत रामभद्राचार्य जी महाराज ने इस मंदिर का शिलान्यास किया था। जन सहयोग से नींव और जमीन तक का काम पूरा कराया जा चुका है। आगे का कार्य न्यास समिति और जनसहयोग से होना है। अभी काम बंद है। जल्द ही कार्य शुरू होगा।

2012 में शिलान्यास

2012 में तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी राम भद्राचार्य ने महंत कौशल किशोर दास महाराज के साथ इं. रघुनाथ गुप्ता के सहयोग से तीन मंजिला बाल रूप जानकी मंदिर का नक्शा तैयार कराकर सीता कुण्ड के पश्चिमी भिण्डा पर इसका शिलान्यास किया था। 2018 में रामानंदाचार्य जयंती पर सीता रसोई का शुभारंभ किया गया। तब आचार्य किशोर कुणाल ने बाल रूप जानकी मंदिर का निर्माण महावीर मंदिर न्यास की ओर से कराने का प्रस्ताव रखा था।

 

16 मार्च को केसरिया से लौटने के दौरान आचार्य किशोर कुणाल ने पुनौराधाम में स्थल का मुआयना किया। मंदिर 108 फीट ऊंचा और तीन मंजिला होगा। पहले तल में अगले वर्ष जानकी नवमी तक बालरूप माता जानकी की प्रतिमा को विराजमान कराया जाएगा। इसके लिए दो करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह खर्च महावीर मंदिर न्यास समिति की ओर से किया जाएगा। समिति से 2022-23 के लिए एक करोड़ रुपए पास किया गया है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *