Muzaffarpur में धार्मिक स्थल पर झंडा लहराने से भारी तनाव, मौके पर पहुंचे एसएसपी समेत कई थानों की पुलिस

मुजफ्फरपुर जिले के कथैया और पारू इलाके में एक समुदाय के धार्मिक स्थल पर झंडा लहरा दिया गया। इसे लेकर क्षेत्र में काफी तनाव व्याप्त हो गया। पारू के एक गांव में एक समुदाय के युवक ने दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल पर एक जुलूस के दौरान झंडा लगा दिया। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। वहीं कथैया के बंजरिया में देर रात असमाजिक तत्वों ने भी एक धार्मिक स्थल पर झंडा लगा दिया।

 

इसकी जानकारी होने पर काफी संख्या में एक समुदाय के लोग जुट गए। स्थिति तनावपूर्ण होने की सूचना पर बंजरिया में पांच थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंची। SSP जयंतकांत और DSP पूर्वी भी पहुंचे। स्थानीय लोगों से बातचीत की। इसके बाद झंडा को उतारकर जब्त कर लिया गया। SSP समेत पुलिस के वरीय अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। SSP ने कहा कि जिसने भी ये करतूत की है। उसकी पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर लोग शांत हुए। फिलहाल एहतियातन पुलिस क्षेत्र में निगरानी कर रही है। ताकि फिर कोई असामाजिक तत्व इस तरह की हड़कत नहीं करे।

 

ऊपर चढ़कर लगाया झंडा

 

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। वह रविवार का बताया जा रहा है। यह पारू इलाके का है। इसमे बाइक सवार कुछ लोग हाथ मे तलवार लिए जुलूस में शामिल हैं। पीछे से DJ की आवाज आ रही है। इसी दौरान एक युवक हाथ मे झंडा लेकर धार्मिक स्थल के सामने वाले गेट पर चढ़ जाता है और झंडा लगाकर नीचे उतरता है। फिर जुलूस वहां से आगे बढ़ जाती है। इस घटना के बाद वहां भी तनाव व्याप्त हो गया। SSP ने मौके पर पहुंचकर झंडे को जब्त किया और लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की।

 

वीडियो और तस्वीर से की जा रही पहचान

 

SSP ने बताया कि वीडियो और तस्वीर से झंडा लगाने वाले युवक की पहचान की जा रही है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उक्त जुलूस का भी लाइसेंस रद्द करने पर विचार किया जाएगा। वह युवक जुलूस में से कोई था। या फिर किसी असामाजिक तत्व ने इस तरह की हड़कत की है। इसका पता किया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। फिलहाल इलाके में शांतिपूर्ण माहौल है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *