मुजफ्फरपुर में फिर दिखा रफ्तार का कहर: अनियंत्रित बस ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत, बच्चा और युवक घायल

मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को एक तेज रफ्तार बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं एक आठ वर्षीय बच्चा और एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना सदर थाना क्षेत्र के दिघरा की है। घटना के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। घटना से आक्रोशित होकर लोगों ने NH-28 को पूरी तरह जाम कर दिया। जमकर हंगामा और प्रदर्शन कर रब हैं।

घटना की सूचना मिलने पर सदर थानेदार सत्येंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। आक्रोशितों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय सरपंच चन्दन कुमार भी लोगों को समझाकर जाम हटाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में पता लगा कि वे सम्सतीपुर की रहने वाली थी। मुजफ्फरपुर के माधोपुर में अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रही थी। यहां पर शादी समारोह है, जिसमें वे शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान एक तज रफ्तार बस ने उन्हें कुचल दिया।

थानेदार का कहना है घायलों का बयान दर्ज करने की कवायद की जा रही है। वे लोग बोलने की स्थिति में नहीं है। उनके रिश्तेदारों को भी घटना की जानकारी दी गयी है। उनलोगों के आने के बाद ही मृतक की पहचान हो पाएगी। सरपंच ने बताया कि दिघरा में NH के दोनो तरफ गैस लदे ट्रक खड़े रहते हैं। इस कारण से हमेशा यहां पर हादसा होता है। कई बार पहले भी लोगों में ये मुद्दा उठाया था। पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *