मुजफ्फरपुर जंक्शन पर खानपान के बंद स्टॉल को लेकर आरपीएफ ने मांगी रिपोर्ट, कोरोना काल से बंद है कई स्टॉल

मुजफ्फरपुर। कार्यालय संवाददाता

 

जंक्शन पर बंद खानपान के स्टॉल को लेकर आरपीएफ ने रेलवे के वाणिज्य विभाग से रिपोर्ट की मांग की है। आरपीएफ ने बंद व खुले स्टॉल की संख्या, स्टॉल के बंद होने के कारण व बंद स्टॉल को पुन: खोले जाने की योजना पर रिपोर्ट की मांगी है।

खानपान के अधिकतर स्टॉल बंद होने से जंक्शन पर अवैध वेंडरों की सक्रीयता बढ़ने व वेंडरों की ओर से यात्रियों के बीच दूषित खानपान परोसे जाने का मामला आने के बाद आरपीएफ ने स्टॉलों के संबंध में रिपोर्ट की मांग की है।

जंक्शन पर आईआरसीटीसी की ओर से चलने वाली आरओ वाटर वेंडिंग के 12 स्टॉल बंद है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म संख्या एक का भोजनालय व सात खानपान के स्टॉल बंद है। इसके कारण जंक्शन व यहां से गुजरने वाले ट्रेनों में अवैध वेंडरों की मनमानी बढ़ी है। जंक्शन पर निर्धारित कीमत पर आरओ का पानी व खानपान के सामान आसानी से नहीं मिलने पर यात्री अधिक कीमत चुकाकर वेंडर से दूषित पानी व खानपान का सामान खरीदने के लिए मजबूर है। वाणिज्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बंद स्टॉल से संबंधित रिपोर्ट आरपीएफ को सौंप दी जाएगी। कोरोना काल के दौरान ट्रेनों का परिचालन बंद होने से अधिकतर स्टॉल बंद हो गए।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *