मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता
मैट्रिक रिजल्ट के बाद अब परीक्षा पास करने वाले 50 हजार छात्रों को इंटर में दाखिले का इंतजार है। छात्र दाखिले के लिए लगातार कॉलेज और स्कूल से संपर्क कर रहे हैं।
इंटर में दाखिला बिहार बोर्ड ही लेता है। बोर्ड की तरफ से पोर्टल खोलने के बाद दाखिला शुरू होता है। मैट्रिक के रिजल्ट निकलने के बाद छात्र कॉलेजों में जाकर पोर्टल खुलने की जानकारी ले रहे हैं। जिले में स्कूलों के साथ कालेजों में भी इंटर में दाखिला होता है। एलएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो ओपी राय ने बताया कि अब तक बोर्ड से पोर्टल खुलने के बारे में कोई सूचना नहीं आयी है। वहां से सूचना आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
