मुजफ्फरपुर। काजी मोहम्मदपुर थाना के समीप छाता चौक पर बुधवार को पूजा पंडाल के सामने दो युवक आपस में उलझ गए। एक-दूसरे पर जमकर लात-मुक्के बरसाए। इससे मौके पर भीड़ जुट गई। अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया।
![]()

![]()
![]()
बताया जाता है कि दोनों शराब के नशे थे। पुलिस उनकी मेडिकल जांच कराने के लिए सदर अस्पताल ले गई। दोनों अपना नाम और पता भी पुलिस को नहीं बता रहे हैं। उनके पास से कुछ कागजात मिले हैं। इस आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थानेदार सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि दो युवकों को पकड़ा गया है। उनका मेडिकल कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





INPUT: Hindustan
