मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (केजीबीवी) से 8वीं पास करने वाली छात्राओं को पड़ोस के जिलों में आगे की पढ़ाई कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिले की करीब 800 छात्राओं को सीतामढ़ी व पूसा स्थित प्लस 2 केजीबीवी में नामांकन कराया जाएगा। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अब्दुस सलाम अंसारी ने सोमवार को सभी छात्राओं के अभिभावकों से सहमति पत्र लिया। सहमति पत्र लेने से पहले अभिभावकों के साथ डीईओ और केजीबीवी की प्रभारी मेनका कुमारी ने बैठक की। इसमें उन्हें पूरी तरह आश्वस्त किया गया कि दूसरे जिले में छात्राओं को कोई दिक्कत नहीं होगी।
