एलएस कॉलेज में एनसीसी ‘सी सर्टिफिकेट की आज होगी परीक्षा, पर्चा लीक होने के कारण रद्द हुआ था पिछला एग्जाम

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता।

 

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की ‘सी सर्टिफिकेट की परीक्षा 29 मार्च की रात पर्चा लीक होने के बाद रद्द कर दी गई थी। मंगलवार को फिर यह परीक्षा होगी।

मुजफ्फरपुर ग्रुप की लिखित परीक्षा स्थानीय एलएस कॉलेज में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसमें करीब 12 सौ कैडेट शामिल होंगे।

बीते 30 मार्च को सी सर्टिफिकेट की परीक्षा हुई थी। हालांकि, परीक्षा से ठीक एक दिन पहले पर्चा लीक हो गया था। दो बिहार बटालियन एनसीसी के एडम कमांडेंट कर्नल अनिल कुमार सिंह ने दो पूर्व कैडेट सहित 32 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस छानबीन कर रही है। बिहार-झारखंड एनसीसी निदेशालय के मुजफ्फरपुर ग्रुप के अलावा पटना, गया, भागलपुर, झारखंड के रांची और हजारीबाग ग्रुप की भी परीक्षा मंगलवार को होगी।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *