मुजफ्फरपुर जिले में खुलेंगे 102 लघु उद्योग-धंधे, आवेदकों को मिलेंगे दस लाख, चयन समिति ने राशि आवंटित करने के दिए निर्देश

मुजफ्फरपुर, कार्यालय संवाददाता।

 

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत जिले में जल्द ही 102 लघु उद्योग-धंधे खुलेंगे। इसके लिए राज्य स्तरीय चयन समिति ने राशि आवंटित करने का निर्देश दिया है।

योजना के तहत एससी/ एसटी वर्ग के 60 और ईबीसी वर्ग के 42 युवाओं को दस-दस लाख रुपये उद्योग-धंधे के लिए दिए जाएंगे।

 

इसके लिए युवाओं को स्थानीय स्तर पर ट्रेनिंग दे दी जा चुकी है। 13 अप्रैल से युवाओं के खाते में किस्तवार राशि भेजी जाएगी। इसके बाद युवा आजीविका के लिए मसाला उद्योग, फ्लावर मिल, रेडिमेड गारमेंट, बुटिक, बेकरी स्टोर, ब्यूटी पार्लर, टेंट हाउस व ट्रेवल्स एजेंसी आदि शुरू कर सकेंगे। इससे बड़ी संख्या में रोजगार सृजन होंगे। राशि आवंटन के लिए 102 युवा लंबे समय से जिला उद्योग केंद्र व अन्य कार्यालयों का चक्कर काट रहे थे। इस संबंध में जिला उद्योग केंद्र के जीएम विनय कुमार मल्लिक ने बताया कि ट्रेनिंग ले चुके आवेदकों को राशि उपलब्ध कराने के लिए मंजूरी मिल चुकी है। दस लाख रुपये भुगतान के बाद किस्त के अनुसार पांच लाख रुपये ही वापस लौटाना होगा। पांच लाख रुपये अनुदान के रूप में दिए जाएंगे। इसके अलावा वित्त वर्ष 2021-22 के तहत चयनित 724 युवाओं में से तीस महिला अभ्यार्थियों के लिए जल्द ही ट्रेनिंग शुरू होगी। इसके बाद महिला अभ्यार्थियों को उद्योग- धंधे के लिए दस-दस लाख रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। चरणवार तरीके से चयनित युवाओं को ट्रेनिंग दी जानी है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *