मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता
जिले के 28 सौ छात्र-छात्राएं मैट्रिक की कंपार्टमेंटल परीक्षा देंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा का शिड्यूल जारी कर दिया गया है।
पांच मई से होने वाली परीक्षा को लेकर बोर्ड ने डीईओ से एक सप्ताह के अंदर परीक्षा केन्द्रों की सूची मांगी है।
जिले में मैट्रिक की कंपार्टमेंटल परीक्षा में छात्र से अधिक छात्राएं शामिल होंगी। 1100 छात्र तो 1700 छात्राएं परीक्षा देंगी। मुख्य परीक्षा की तरह सभी पाली में 15 मिनट का अतिरिक्त समय पढ़ने के लिए दिया जाएगा। परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली की परीक्षा 9.30 और दूसरी की 1.45 बजे से होगी। डीईओ अब्दुससलाम अंसारी ने कहा कि परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार जिले में तीन केन्द्र का चयन कर बोर्ड को भेजा जा रहा है।
