मुजफ्फरपुर जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र का है। जहां ओवरटेक करने के चक्कर मे मोबिल लदा एक पिकअप वाहन हाईवे पर पलट गया। पिकअप के पलटते ही मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। घटना के बाद इलाके के लोगो की भाड़ी भीड़ जुट गई। उधर, पिकअप में फंसे चालक को लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। हालांकि, गाड़ी से निकलते ही पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। इस दौरान सड़क पर पिकअप व उसपे लदा मोबिल हाइवे पर गिरा रहा। मोबिल सड़क पर ही बहने लगा। जिससे सड़क पर जाम लग गई।
इधर, लोगों ने मामले की सूचना सदर थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने किसी तरह जाम को पहले मुक्त कराया। वहीं सड़क से पिकअप हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार रामदयालु की ओर से पिकअप तेज रफ्तार के आ रही थी। उसके आगे एक ट्रक जा रही थी। बताया गया कि उक्त ट्रक से आगे निकलने के होड़ में पिकअप चालक लगा हुआ था। इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित हो गया। जिसके बाद वह डिवाइडर से टकराकर सड़क पर ही पलट गया। इसमें उसका चालक भी घायल हो गया। उसे लोगों ने पिकअप के भीतर से जैसे ही निकाला। वह फरार हो गया। इधर, थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पिकअप चालक का पता लगाया जा रहा है।
