Muzaffarpur की सड़को पर उतर महापौर खुद कर रहे सफाई, प्रदूषण के बढ़ते ग्राफ को देख खुद संभाला मोर्चा

मुजफ्फरपुर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के सड़कों की हालत बेहद खराब है। नाला और सड़क निर्माण के कारण जगह-जगह गड्ढा खोदा हुआ है। इस कारण धूल का अंबार लगा है। निर्माणाधीन सड़कों पर निगम की तरफ से पानी पटाने का काम किया जाता है, लेकिन यह महज एक खानापूर्ति लग रही है। इस कारण पूरे दिन धूल उड़ता रहता है। जिससे राहगीरों और दुकानदारों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पॉल्यूशन का ग्राफ भी बढ़ने लगा है। इसी को देखते हुए मेयर राकेश कुमार पिंटू में खुद मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने खुद पानी टंकी चौक से मिठनपुरा तक रोड पर पानी पटाकर धूल हटाया।

उन्होंने कहा कि नई सड़क बनी है। इस कारण इस पर काफी मिट्टी जमा हुआ है। जिससे पूरे दिन धूल उड़ता है और शहर में प्रदूषण बढ़ने लगा है। इसलिए इसे पानी से धो दिए हैं। ताकि धूल नहीं उड़े। उन्होंने बताया कि जहां-जहां नई सड़कें बनी है। सभी सड़कों पर पानी पटाया जा रहा है। इससे सड़कें भी सुंदर दिखेंगी और धूल भी नहीं होगा।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *