Muzaffarpur में बूढ़ी गंडक नदी में डूबा 7 वर्षीय मासूम, पांव फिसलने से गहरे पानी में जाने की वजह से गई जान

मुज़फ़्फ़रपुर जिले के राजवाड़ा इलाके में बच्चे की नदी में डूबने से मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस दौरान स्थानीय लोगो की मौके पर भाड़ी भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि लोगों ने बच्चे को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया। लेकिन, बच्चा पानी के भीतर गहराई में चला गया। इसके कारण उसे बचाया नही जा सका।

वहीं, बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर की महिलाओ में चीखपुकार मच गई। बतया जा रहा है कि मृतक बच्चा गांव के ही सुनील सैनी का 7 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार था। इधर, घटना के बाद लोगो ने मामले की सूचना मुशहरी थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची मुशहरी पुलिस ने बच्चे का शव पानी से बाहर निकाला। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए skmch भेज दिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार नदी किनारे स्थित खेत मे गेंहू का दवनी (मशीन में गेहूं को डालने पर भूसा का अलग होना) किया जा रहा था। दवनी के दौरान बच्चा भी पहुंच गया। इसी बीच नदी किनारे वह चला गया। जहां उसका पैर फिसल गया। इस दौरान वह नदी में जा गिरा। थोड़ी ही देर में वह गहरे पानी मे चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *